पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान की वर्तमान सरकार ने सीमापार आतंकवाद से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

सुश्री बलोच ने पाकिस्तान समाचार पत्र डॉन ने कहा, ‘‘अफगान अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है और उनकी ओर से कुछ महत्वपूर्ण आश्वासन भी दिये गये हैं। हमें पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान की सरकार ने सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान को जो आवश्वान दिये हैं उन्हें वह पूरा करेगा।’’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर एक निश्चित प्रक्रिया है। हम लगातार अफगान अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेंगे ताकि सुरक्षा को लेकर जो वादे उन्होंने पाकिस्तान से किये हैं उन्हें पूरा कराने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने वादा किया है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान में अस्थिरता फैलाने के लिए नहीं किया जायेगा।

सुश्री बलोच का यह बयान उस समय सामने आया है जबकि पाकिस्तान में एक के बाद एक लगातार आतंकवादी हमले हुए है और बताया जा रहा है कि इन हमलों में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान का हाथ है। इस आतंकवादी संगठन को पाकिस्तानी तालिबान के रूप में भी जाना जाता है और अमेरिका, कनाडा के साथ-साथ ब्रिटेन ने भी इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित किया हुआ है। दूसरी ओर अफगानिस्तान की तालिबानी राजनीतिक सरकार इस आतंकवादी संगठन से किसी प्रकार का रिश्ता होने के आरोप को नकारती रही है।


Download Android App
Download iOS App



