अमेरिका निर्मित टॉमहॉक तथा लंबी दूरी की अन्य मिसाइल तैनात करने की तैयारियों के बीच जापान अपने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और अगले साल यह (रक्षा बजट) रिकॉर्ड 55 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। देश की अत्यधिक आक्रामक सुरक्षा रणनीति के तहत ये मिसाइल चीन और उत्तर कोरिया के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती हैं।
टॉमहॉक मिसाइलों की 160 करोड़ डॉलर में निर्धारित खरीद वर्ष 2023 के जापान के बजट का अत्यधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे शुक्रवार को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।इससे नयी रणनीति के तहत अधिक मारक क्षमता के साथ जापान को तेज गति से सशस्त्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
रक्षा अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा टॉमहॉक्स मिसाइलों को दागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों, सॉफ्टवेयर, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए आगामी वर्ष में जापान 83 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करेगा।जापान का वर्ष 2022 का रक्षा बजट 47.2 अरब डॉलर का है।


Download Android App
Download iOS App



