पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपने करीबी सहयोगी चीन की उपग्रह प्रक्षेपण सुविधा का इस्तेमाल कर 2022 में अंतरिक्ष में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। पाकिस्तान का यह फैसला ऐसे वक्त आया जब भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अंतरिक्ष मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया फरवरी 2020 से शुरू की जाएगी। चौधरी ने एक ट्वीट में कहा,“यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि अंतरिक्ष में पहले पाकिस्तानी को भेजे जाने की चयन प्रक्रिया फरवरी 2020 में शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सूची के नामों को घटाकर 25 किया जाएगा और 2022 में हम अपने पहले व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजेंगे। यह हमारे देश का सबसे बड़ा अंतरिक्ष कार्यक्रम होगा।”
आतंकियों की मौजूदगी पर पाकिस्तानी नेतृत्व का बयान स्पष्ट स्वीकारोक्ति : विदेश मंत्रालय
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना अंतरिक्ष मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्री की चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर 50 पायलटों का चयन किया जाएगा और इसके बाद इस संख्या को 25 और फिर 10 पर लाया जाएगा। इन 10 पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इनमें से एक को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



