अफगानिस्तान में साल 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बलों से लड़ने के लिए पड़ोसी देश गए पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मगुरू मौलाना सूफी मोहम्मद का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका निधन पाकिस्तान के पेशावर शहर में बृहस्पतिवार को हुआ और उन्हें दिन में दफनाया जाएगा।
पाकिस्तान ने 2009 में अफगानिस्तान से लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और कई आरोपों में सजा सुनाई गई थी। स्वास्थ्य कारणों से पिछले साल उन्हें रिहा किया गया था। वह पाकिस्तानी तालिबान के नेता मुल्ला फजलुल्ला के ससुर हैं। ऐसा माना जाता है कि मुल्ला अफगानिस्तान में छिपा है।


Download Android App
Download iOS App



