सुषमा की दरियादिली के लिए पाकिस्तानी महिला ने कहा शुक्रिया

Summary :

NULL

पाक के एक बच्चे के परिवार ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भारत में उसके बोन मैरो के उपचार को लेकर मेडिकल वीजा देने के लिए शुक्रिया अदा किया । आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करने के लिए जानी जाती हैं ।

बता दे कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान की रहने वाली लता शारदा ने सुषमा से अपने रिश्तेदार को मेडिकल वीजा देने का आग्रह किया था। उसने कहा था कि बच्चे का भारत में तत्काल बोन मैरो का उपचार कराया जाना आवश्यक है।

सुषमा स्वराज ने महज एक हफ्ते में पाकिस्तान की इस महिला की अपील को स्वीकार कर लिया और उन्हें मेडिकल वीजा देने की परमिशन दे दी। महिला ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि उन्हें वीजा के लिए परमिशन मिल गई है । सुषमा ने आज बच्चे की तस्वीर के साथ लता के ‘धन्यवाद संदेश’ को ट्विटर पर साझा किया।

बता दें कि पाक के 4 महीने के एक बच्चे का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों के चलते नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दिल का ऑपरेशन किया गया था। जिससे उसे नई जिंदगी मिली। रूहान के माता-पिता उसके इलाज के लिए दोनों देशों के रिश्तों में तनाव के चलते भारत का मेडिकल वीजा हासिल नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद सुषमा स्वराज की कोशिशों से रूहान को मेडिकल वीजा मिला। जिसके बाद रूहान के दिल का ऑपरेशन किया गया और उसे नई जिंदगी मिली है।

Desk Team