शहबाज शरीफ बने सकते है पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

Summary :

NULL

पनामा पेपर लीक मामले में पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय आज नवाज शरीफ को दोषी करार दिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया और केंद्रीय मंत्रिमंडल को बर्खास्‍त कर दिया गया था । आपको बता दे कि नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते है ।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मौजूदा मुख्यमंत्री शहवाज प्रधानमंत्री के पद की रेस सबसे आगे बताए जा रहे थे। बता दे कि इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, संघीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक के नाम की भी चर्चा थी।

शहबाज को अपने बड़े भाई नवाज की तुलना में ज्यादा तेज-तर्रार समझा जाता है। हालांकि शहबाज के पास नवाज जैसी चमत्कारिक अपील नहीं है।

पनामा पेपर लीक मामले में पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय आज नवाज शरीफ को दोषी करार दिया गया है। पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के कोर्टरूम संख्या 1 में पांच-सदस्यों की खंडपीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इसमें जस्टिस आसिफ सईद खान खोसा के अलावा जस्टिस गुलजार अहमद, जस्टिस एजाज अफजल खान, जस्टिस इयाज उल अहसान और जस्टिस शेख अजमत सईद शामिल थे।

इस फैसले के बाद पाकिस्‍तान का राजनीतिक भविष्‍य एक बार फिर दांव पर है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच के लिए बनाई गई जेआईटी ने अपनी रिपोर्ट में शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराने की सिफारिश की थी। पनामा पेपर लीक मामला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बेटे-बेटी से जुड़ा हुआ है।

Desk Team