मास्को, (स्पूतनिक) : प्रधानमंत्री रामी हमदल्लाह के नेतृत्ववाली फिलीस्तीनी सरकार ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महबूद अब्बास ने कहा था कि वह मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं जिसके बाद हमदल्लाह ने इस्तीफा देने का निर्णय किया गया।
आसिया बीबी मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका की खारिज
वाफा समाचार एजेंसी के अनुसार नये मंत्रिमंडल का गठन होने तक निवर्तमान सरकार अपना काम करती रहेगी।
वर्ष 2006 में गाजा पट्टी में हमास के चुनाव जीतने के बाद से ठीक से काम न कर रही लेजिस्लेटिव कौंसिल को अब्बास ने पिछले महीने भंग कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे अंतर-फिलिस्तीनी राजनीतिक संकट के समाधान के प्रयास के तहत आम चुनाव की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App




