उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा- चुनाव परिणाम को चुनौती देने की शक्तियां उनके पास नहीं

Summary :

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत को चुनौती देने के लिए उनके पास जरूरी शक्तियां नहीं हैं जबकि ट्रंप जोर दे रहे थे कि बाइडन की जीत को चुनौती देने के लिए पेंस के पास शक्तियां हैं।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत को चुनौती देने के लिए उनके पास जरूरी शक्तियां नहीं हैं जबकि ट्रंप जोर दे रहे थे कि बाइडन की जीत को चुनौती देने के लिए पेंस के पास शक्तियां हैं। इसकी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है। 
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि पेंस ने ट्रंप के साथ साप्ताहिक भोज के दौरान उन्हें यह बताया। पेंस बुधवार को अमेरिकी सीनेट की अध्यक्षता करनेवाले हैं। सीनेट को राज्यवार तरीके से इलेक्टोरल कॉलेज के परिणाम मिले हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में विजेता सुनिश्चित करता है। 
डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन ने ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज में 306-232 से और लोकप्रिय मतों में भी 70 लाख से ज्यादा मतों से हराया लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं है। वे बार-बार राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपुष्टित दावे कर रहे हैं। 
ट्रंप और पेंस के बीच बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले अनाम लोगों के हवाले से यह खबर छपी है। इसमें बताया गया है कि उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप को मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में जोसेफ आर बाइडन को जीत का सर्टिफिकेट कांग्रेस से मिलने के रास्ते बंद करने की शक्ति उनके पास नहीं है, जबकि ट्रंप यह कह रहे हैं कि उनके पास ये शक्तियां हैं। ट्रंप ने इस रिपोर्ट को ‘फर्जी’ बताते हुए कहा है कि पेंस ने उन्हें ऐसा कभी नहीं कहा है। उनका कहना है कि वे और उप राष्ट्रपति इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि उप राष्ट्रपति के पास कदम उठाने के लिए शक्तियां हैं। 

Desk Team