विमान दुर्घटना : अमेरिका में दो छोटे विमान टकराए, तीन की मौत

Summary :

अमेरिका में डेनवर के पास शनिवार को हवा में दो विमान टकरा गए जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका में डेनवर के पास शनिवार को हवा में दो विमान टकरा गए जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बोल्डर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एक विमान में सवार दो व्यक्तियों के शव मिले हैं और दूसरे विमान में एक व्यक्ति सवार था उसकी भी मौत हो गई है।
दोनों विमानों का मलबा अलग-अलग जगह पर पाया गया। दुर्घटना शनिवार सुबह नौ बजे हुई। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Shera Rajput