नई दिल्ली: प्लेबॉय एंटरप्राइजेस ने बयान जारी कर बताया कि 91 साल के हेफनर का उनके घर ‘प्लेबॉय मेंशन’ पर निधन हुआ। अपनी आलीशान और विवादों भरी लाइफ को लेकर हेफनर हमेशा सुर्खियों में रहे।

उनकी निजी जिंदगी भी उनकी मैगजीन की तरह स्कैंडल्स से भरी हुई थी। मैगजीन के पहले सेंटरफोल्ड में मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का न्यूड फोटो छपा था, जिसे देख पूरे अमेरिका में हंगामा मच गया और देखते-देखते प्लेब्वॉय खासतौर पर युवाओं की पहली पसंद बन गई। हेफनर की गर्लफ्रेंड होली मैडिसन ने उनसे अलग होने के बाद आरोप लगाया था कि उनके तमाम लड़कियों से संबंध थे।
डायरी में नोट करते थे किससे बनाए संबंध
मैडिसन के अनुसार, हेफनर अपने घर में आने वाली हर लड़की का फोटो रखते थे। यही नहीं, वह एक डायरी मेंटेन करते थे जिसमें किसके साथ रिश्ते बने, इसकी जानकारी होती थी।

साइकोलॉजी के स्टूडेंट रह चुके हैं हेफनर
‘प्लेब्वॉय’ पत्रिका के एडिटर ह्यूग हेफनर मनोविज्ञान के स्टूडेंट रह चुके हैं। हरफनमौला हेफनर ने ‘प्लेब्वॉय’ के लोगो के रूप में चुना रैबिट। हेफनर ने एक इंटरव्यू में इस लोगो के बारे में खुसाला किया था। उन्होंने कहा था कि रैबिट एक ऐसा जन्तु है, जो अमेरिका में ‘सेक्स’ से जोड़कर देखा जाता है। उनकी नजर में यह फुर्तीला है, चतुर है, शर्मीला है और इधर-उधर कूदने वाला सेक्सी और हॉट है।


Download Android App
Download iOS App






