एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत तब प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा, जब उसकी याचिकाओं का निपटारा हो जाएगा। ब्राउन ने कहा, ‘हम कानून को मानने वाले एक देश हैं, और मामला न्यायपालिका के समक्ष है।’
एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने चोकसी को धूर्त करार देते हुए कहा, ‘उसने (चोकसी) कई याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं। और जबतक उसकी याचिकाएं निपट नहीं जातीं, हम कुछ नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा, ‘एंटीगुआ बारबूडा को उससे कोई लाभ नहीं है।’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारी उससे पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो भ्रष्ट और क्रूर तानाशाह हैं
उल्लेखनीय है कि चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी साल भर पहले देश छोड़कर भाग गए थे। दोनों 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। चोकसी को एंटिगुआ और बारबूडा ने इस साल के प्रारंभ में नागरिकता दे दी थी।


Download Android App
Download iOS App



