गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्य के विकास के लिए जिन आधारभूत परियोजनाओं की कल्पना की थी। उन्हें वर्ष 2022 तक पूरा किया जाएगा।
सावंत ने गुरुवार को दक्षिण गोवा में बिट्स पिलानी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्रिकर ने राज्य के विकास के लिए जो सपने देखे थे, वे अगले 25 वर्षों को लक्ष्य कर संजोए गए थे और इन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो भ्रष्ट और क्रूर तानाशाह हैं
सावंत ने कहा, ‘‘ उन्होंने राज्य के विकास को ध्यान में रखकर अबसे 25 वर्ष बाद के विकास की कल्पना की थी और इन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी थी। मैं आज आपके सामने कह रहा हूं कि इन सभी परियोजनाओं को इस सरकार के कार्यकाल वर्ष 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि एक दूरदर्शी नेता होने के कारण पर्रिकर ने राज्य तथा देश के विकास की कल्पना की थी। गौरतलब है कि पर्रिकर का निधन इस वर्ष मार्च में हो गया था और इसके बाद सावंत ने राज्य के मुख्यमंत्री की बागडोर संभाली थी। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2022 तक है।


Download Android App
Download iOS App



