बीते बुधवार की रात मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन किया गया। इस अवार्ड सेरेमनी में कई नामी गिरामी बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। रेड कारपेट पर बॉलीवुड हसीनाओं ने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगाया।

मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियां इस अवार्ड नाईट में समां बांधती नजर आयी वहीं विक्की कौशल, शाहिद कपूर समेत कई बॉलीवुड अभिनेता सूट बूट में आकर्षण का केंद्र बने।

अब इस अवार्ड नाईट की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। सारा अली खान इस इवेंट में ब्लैक कलर का गाउन पहने नजर आयी वहीं मलाइका ट्रांस्पेरेंट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखाई दी।

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर की ग्लिटर ड्रेस पहने नजर आयी। अब देखिये इस अवार्ड नाईट की कुछ और आकर्षक तस्वीरें :



Download Android App
Download iOS App



