उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक ऐसे महान पति जिनको अपनी ही पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए तांत्रिक का सहारा लेना लगता है कुछ भारी पड़ गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब पति अपनी प्रेमिका के साथ तांत्रिक के पास गया तब सूचना मिलने पर उसकी पत्नी अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर श्मशान घाट रोड पर जा पहुंची और वहीं पर उसकी पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका समेत रंगो हाथ पकड़ लिया।

वहां पर हंगामा मचने पर काफी सारे लोग भी इकट्ठा हो गए। उसके बाद दोनों की खूब पिटाई भी की। मौका देख वहां से अपनी जान बचाते हुए तांत्रिक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को छत्ता थाना ले आई और फिर वहां पर समझौता हो गया।

यह घटना बीते मंगलवार के दिन सुबह के समय की है। थाना जगदीशपुरा निवासी युवक अपनी पत्नी और फैमिली के साथ रहता है। आरोप है कि इस युवक का संबंध किसी शादीशुदा महिला के साथ पिछले दो सालों से चल रहा था।

करीब एक साल पहले इस बारे में युवक की पत्नी और मां पता चल गया। जिससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। लड़ाई झगड़े से अपना पल्ला झाड़ते हुए युवक को किसी ने सलाह दी की पतनी और परिवार वालों को अपने वश में करने के लिए तांत्रिक के पास चला जाए।

फिर मंगलवार की सुबह युवक अपनी प्रेमिका के साथ श्मशान घाट गया और तांत्रिक के पास पहुंचा था। वहां पर पत्नी के किसी रिश्तेदार ने उसे देख लिया था। सूचना मिलने पर पत्नी और परिवार वाले वहां पहुंच गए। वहां दोनों का पकड़ लिया गया। जिसके बाद युवक की धुनाई भी की थी। उसके बाद छत्ता पुलिस पति,पत्नी,प्रेमिका और परिवारवालों को लेकर थाने पहुंची। वहीं सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिल जाती है तुरंत इस पर एक्शन लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



