पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के चल रहे 74वें सत्र से इतर मुलाकात की। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान विदेश कार्यालय के हवाले से बताया कि खान ने सोमवार को जॉनसन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की और एर्दोगन को कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया।
जॉनसन और एर्दोगन के अलावा, खान ने स्विस कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट उली मौरर से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन दिन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठक रही। ट्रंप के साथ खान की यह दूसरी आमने-सामनेकी बैठक थी। इससे पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद खान ने अमेरिकी के पहले दौरे के दौरान वॉशिंगटन में ट्रंप संग बैठक की थी।
बैठक के बाद, ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वह कश्मीर पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी करेगें जब भारत और पाकिस्तान दोनों उनके प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे। बाद में सोमवार को, खान ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को भी संबोधित किया जहां उन्होंने पाकिस्तान कहा कि पाकिस्तान अगले पांच वर्षों में 10 अरब से अधिक पेड़ लगाएगा।


Download Android App
Download iOS App



