PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गिफ्ट किया Special सितार

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों, प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, फ्रांस की नेशनल असेंबली के स्पीकर येल ब्रॉन-पिवेट और फ्रांसीसी सीनेट के जेरार्ड लार्चर को भारतीय शिल्प कौशल से बने उपहार भेंट किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों, प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, फ्रांस की नेशनल असेंबली के स्पीकर येल ब्रॉन-पिवेट और फ्रांसीसी सीनेट के जेरार्ड लार्चर को भारतीय शिल्प कौशल से बने उपहार भेंट किए। इन उपहारों में भारतीय वस्त्र, कला और शिल्प की समृद्ध विरासत शामिल थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गिफ्ट किया स्पेशल सितार 
वही ,आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बने संगीत वाद्ययंत्र सितार की एक प्रतिकृति उपहार में दी है। साथ ही उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बने एक डिब्बे में पोचमपल्ली रेशम इकत भेंट किया है।
शुद्ध चंदन से बना सितार 
पीएम मोदी दुवारा दिए गए मैक्रों को उपहार में दी गई सितार की प्रतिकृति में ज्ञान, संगीत, कला, वाणी, बुद्धि और विद्या की देवी मानी जाने वाली सरस्वती की तस्वीरें हैं। इस सितार पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आकृति भी बनी हुई है। यह सितार शुद्ध चंदन से बना है। चंदन की नक्काशी की कला दक्षिणी भारत में सदियों से प्रचलित एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है।
साथ ही आपको बता दे कि पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा, जिसकी जड़ें तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर में हैं, भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का एक नायाब नमूना है।
PM मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न को मार्बल इनले वर्क टेबल उपहार
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न को मार्बल इनले वर्क टेबल उपहार में दिया। ‘मार्बल इनले वर्क’ अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों में से एक है। आपको बात दे कि ये संगमरमर राजस्थान के मकराना शहर में पाया जाता है।
इसके अलावा मोदी ने फ्रांस की संसद के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ ‘रेशम कश्मीरी कालीन’ उपहार में दिया।

Shera Rajput