पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ की अहम बैठक, यहां देखे दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा!

Summary :

प्र्धानमंत्री आज जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरे पर मोदी ने जर्मनी चांसल औलाफ शाल्ज के साथ अहम बैठक की हैं।

प्र्धानमंत्री आज जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरे पर मोदी ने जर्मनी चांसल औलाफ शाल्ज के साथ अहम बैठक की हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर अहम वार्ता हुई । इस बैठक में भारत और जर्मनी  आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम कार्यालए ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देने के लिए पीएम मोदी और जर्मन चांसलर शाल्‍ज ने बर्लिन में बैठक की । और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के शीर्ष नेताओं ने इस बैठक में ऐसे मुद्दों को चरम पर रखा जिससे की आपसी विस्तार जल्द हो सकें

इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी डेनमार्क की पीएम के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि विदेश में रहे है भारतीए मूल के लोगों से भी पीएम नरेंद्र मोदी वार्ता करेंगे।
पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया, लगाए मोदी के नाम के नारें
दरअसल,  बर्लिन में पीएम मोदी के होटल पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनका वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी का स्वागत करने कई बच्चे भी पहुंचे थे. बच्चों ने पीएम मोदी के स्केच पर उनके ऑटोग्राफ भी लिए. एक बच्चे ने पीएम मोदी को देशभक्ति से जुड़ा गाना भी सुनाया. पीएम भी बच्चे के साथ गुनगुनाते नजर आए. बाद में आशुतोष ने गाना abp न्यूज के साथ साझा किया।

मोदी ने ट्विट करके कहा… हमे गर्व है

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बर्लिन में सुबह के समय के बावजूद भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत था। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है।
कल से शुरू होगा पीएम का डैनमार्क का दौरा

पीएम मोदी का दौरा आज सिर्फ जर्मनी में ही होगा और राष्ट्रपति के साथ मिलकर दोनों नेता अहम निर्णय ले सकते हैं। कल  नरेंद्र मोदी डेनमार्क के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां पर प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ तीन और चार मई को कोपेनहेगन का व्यापक यात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में वे फ्रेडरिक्सन के साथ- साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले है और इसके बाद शिखर सम्मेलन में भी भाग लेने वाले हैं

Desk Team