बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह कैंसिल कर दिया है आपको बता दे कि इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए ढाका जाने वाले थे लेकिन वे अब नहीं जाएंगे। कोरोनो वायरस के चलते शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का यह शताब्दी समारोह कैंसिल किया गया है।
इस बारे में सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने शेख हसीना सरकार के फैसले को रद्द करने की घोषणा की है।
सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने कहा , कोरोना वायरस से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए बांग्लादेश संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह कैंसिल किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी।
इससे पहले भारत के नए नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर बांग्लादेश की चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मार्च को ढाका के दौरे पर जाने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था जहां दोनों देश एनआरसी और सीएए को लेकर भी चर्चा करने वाले थे।


Download Android App
Download iOS App



