प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोन पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। पीएमओ अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें नेतन्याहू छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री चुने गए हैं।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके अच्छा लगा- मोदी
इस बारे में पीएम मोदी ट्वीट कर कहा, “अपने अच्छे दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके अच्छा लगा। उन्हें उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत और रिकॉर्ड छठी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। खुशी है कि हमारे पास भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को एक साथ आगे बढ़ाने का एक और मौका होगा।
छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने
सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने के बीच ने हाल के वर्षों में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में तेजी से हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भविष्य में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक सहयोग पर सहमति व्यक्त की गई। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में 73 वर्षीय नेतन्याहू छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने हैं। नेतन्याहू की पार्टी ने कई अन्य दलों का समर्थन हासिल कर सरकार बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



