विश्व के बहुत से देश कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित है। विश्व के अन्य देशों की तरह ही भारत भी कोरोना के प्रकोप को झेल रहा है। कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य देशों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। इसी को लेकर प्रधामंत्री ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ फोन पर बात की।
दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों और आर्थिक स्थिति के समक्ष रखी गई चुनौतियों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने महामारी से निपटने के लिए अपने देशों में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस समस्या के लिए कोरिया द्वारा प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाये जाने की सराहना की।
ट्रंप के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के लिए PM मोदी का किया धन्यवाद
राष्ट्रपति मून जे-इन ने इस विकट समस्या से निपटने के लिए इतनी बड़ी आबादी को एकजुट करने के लिए भारत सरकार की प्रशंसा की। कोरियाई राष्ट्रपति ने भारत में रह रहे कोरियाई नागरिकों की मदद और सहयोग के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कंपनियों को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए कोरिया गणतंत्र की सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के विशेषज्ञों के बीच संपर्क बनाए रखने और अनुभवों को साझा करने पर भी सहमति जतायी। प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष की अपनी कोरिया यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों के बीच बढते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने नेशनल एसेम्बली के लिए होने वाले चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रपति मून जे-इन को शुभकामनाएं भी दी।


Download Android App
Download iOS App



