प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे ब्लूमबर्ग नयी अर्थव्यवस्था मंच की तीसरी वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों का चर्चा के माध्यम से समाधान निकलने की चर्चा हो सकती है। ब्लूमबर्ग नयी अर्थव्यवस्था मंच की स्थापना 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी।
मंच की उद्घाटन बैठक सिंगापुर में और दूसरी बैठक बीजिंग में हुई थी। इन बैठकों में वैश्विक आर्थिक प्रबंधन, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शहरीकरण, कैपिटल मार्केट, जलवायु परिवर्तन और समावेशीकरण जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी थी। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लड़खड़ने के मद्देनजर चर्चा के दौरान पूरा जोर अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने और भविष्य की नीति बनाने पर रहेगा।


Download Android App
Download iOS App

