बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंगलवार सुबह महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना त्याग पत्र भेजा। और भाजपा छोड़ने की वजह में उन्होंने बताया की मैं सालो से पार्टी के उपेक्षित बर्ताव से नाखुश हूं।
जयसिंगराव गायकवाड़ ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं 10 वर्षों से लगातार पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं था। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही है, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का यह कदम उठाया। जयसिंगराव ने चंद्रकांत पाटिल को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह राज्य की भाजपा इकाई और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, मैं अब संसद का सदस्य या विधानसभा का सदस्य नहीं बनना चाहता। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहता था और मैं एक दशक से ऐसी जिम्मेदारी मांग रहा हूं। लेकिन फिर भी, पार्टी ने मुझे मौका नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी उन लोगों को नहीं चाहती है जिन्होंने राज्य में पार्टी को खड़ा करने के लिए प्रयास किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



