देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक और मिसाल सामने आई है, दरअसल मेरठ के एक मुस्लिम परिवार ने शिव मंदिर बनाने के लिए अपनी जमीन को दान में देकर उदारता और सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की है। दिवाली के अवसर पर इस मुस्लिम परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन का वसीयतनामा भी शिव मंदिर के नाम पर कर दिया था।
इस परिवार ने बताया कि 1976 में उनके दादा कासिम अली ने 200 गज जमीन इंद्रानगर प्रथम ब्रह्मपुरी में शिव मंदिर के नाम मौखिक रूप से दी थी। उनके निधन के बाद उनके चाचा हाजी आसिम अली ने अब दिवाली के अवसर पर यह जमीन शिव मंदिर के नाम कर दी। इस मंदिर के निर्माण के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। साथ ही मंदिर के निर्माण में हरसंभव योगदान का आश्वासन दिया है।
हाजी आसिम अली ने बताया कि वह समाज को भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं। बता दें कि इस परिवार के दादा ने कुछ जमीन मस्जिद के भी नाम की है। शिव मंदिर समिति के लोगों ने हाजी आसिम तथा उनके परिवार की सराहना की है और कहा कि इस परिवार ने शहर में मिसाल कायम की है।


Download Android App
Download iOS App



