प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के शीघ्र स्वस्थ होने की बुधवार को कामना की।
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि वह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। वह 2021 की शुरूआत में पहली बार संक्रमित हुए थे।
मोदी ने ट्विटर पर स्पेनिश में संदेश लिख कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Download Android App
Download iOS App



