प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया।अरियालुर, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, कृष्णागिरि, नागपट्टिनम, नमक्कल, रामनाथपुरम, नीलगिरि, तिरुपुर, तिरुवल्लूर और विरुधुनगर में स्थित नए कॉलेजों में सालाना 1,450 एमबीबीएस की सीटें होंगी।अरियालुर, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, कृष्णागिरी, नागपट्टिनम, नीलगिरि और विरुधुनगर के मेडिकल कॉलेजों में प्रत्येक में 150 छात्रों का वार्षिक दाखिला होता है, जबकि अन्य कॉलेजों में 100 छात्रों का दाखिला होता है।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए इन कॉलेजों की कुल लागत 4,080 करोड़ रुपये थी। केंद्र का हिस्सा 2,145 करोड़ रुपये था, जबकि राज्य सरकार का हिस्सा 1,934.6 करोड़ रुपये था।
केंद्रिय शास्त्रीय तमिल संस्थान का भी करेंगे उद्दघाटन
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के नए परिसर का भी उद्घाटन किया, जो चेन्नई के पास पेरंबक्कम में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ आया है, जिसे 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
आपको बता दे कि मोदी सरकार देश की स्वास्थय सेवा बेहतर बनाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर नये मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सरकार हर जिले में एक ममेडिकल कॉलेज स्थापित करने में लगी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



