POK protest Crisis : आटे-बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे 70 हजार लोगों पर पाकिस्तानी रेंजर्स का कहर, अंधाधुंध फायरिंग, 16 की मौत

Summary :

POK protest Crisis : पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है। सस्ते अनाज (आटा-चावल), बुनियादी मानवाधिकारों और बिजली की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर के ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। देखते ही देखते पूरा प्रदर्शन स्थल कत्लगाह में बदल गया। POK protest Crisis : 16 प्रदर्शनकारियों की मौत प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मैदान में करीब 60 से 70 हजार लोग अपनी मांगों को लेकर शांति से जुटे थे, जिनमें बड़ी तादाद में…

POK protest Crisis : पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है। सस्ते अनाज (आटा-चावल), बुनियादी मानवाधिकारों और बिजली की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर के ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। देखते ही देखते पूरा प्रदर्शन स्थल कत्लगाह में बदल गया।

POK protest Crisis : 16 प्रदर्शनकारियों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मैदान में करीब 60 से 70 हजार लोग अपनी मांगों को लेकर शांति से जुटे थे, जिनमें बड़ी तादाद में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इसी बीच पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अचानक पूरी भीड़ को घेर लिया और बिना किसी पूर्व चेतावनी के सीधे लोगों पर मशीनगनें और एके-47 तान दीं।

इस ताजा सैन्य कार्रवाई में कम से कम 16 प्रदर्शनकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Rawalkot Violence News : अब तक 53 की मौत

फायरिंग के बाद रावलकोट की स्थिति बेहद विचलित करने वाली बनी हुई है। चारों तरफ खून से सनी सड़कें, खेतों में बिखरा लहू और अपनों के शवों की तलाश में रोते-बिलखते परिवार इस सैन्य क्रूरता की गवाही दे रहे हैं। अस्पताल के गलियारों में घायलों की चीख-पुकार मची है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पीओके में जारी यह खूनी दमन नया नहीं है। पिछले शुक्रवार से ही अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम नागरिकों के खिलाफ पाकिस्तानी हुकूमत बल प्रयोग कर रही है।

पिछले कुछ दिनों से जारी इस हिंसक दमन में अब तक कुल 53 नागरिकों की जान जा चुकी है। मारे गए लोगों में कई घरों के एकमात्र कमाऊ सदस्य और युवा शामिल हैं, जिसके चलते पूरी घाटी के घरों में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भारी आक्रोश है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।