लॉबेक (अमेरिका): लॉबेक की टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में परिसर के सुरक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद विश्वविद्यालय में लॉकडाउन नोटिस जारी कर दिया गया। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता क्रिस कुक ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी कल रात एक छात्र के कमरे में निरीक्षण करने गया था।
अधिकारी को छात्र के कमरे से नशा करने और नशीले पदार्थाे के सबूत बरामद हुए। इसके बाद अधिकारी इसके बारे में पूछताछ करने के लिए
संदिग्ध को पुलिस थाने ले गया। कुक ने बताया कि थाने में संदिग्ध ने बंदूक निकाला और एक पुलिस अधिकारी के सिर में गोली मार दी। उसकी हत्या करने के बाद वह वहां से भाग गया।
हालांकि संदिग्ध की पहचान जाहिर नहीं की गई है। बहरहाल संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किए जाने के मद्देनजर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोशल मीडिया पर छात्र के खिलाफ लॉकडाउन नोटिस जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिये सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App



