म्यांमार में शनिवार को संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। 13 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार मैदान में हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौ क्षेत्रों और राज्यों में में 13 सीटों के लिए कुल 24 पार्टियों के 62 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सात उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 69 उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। 1,383 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
13 खुली संसदीय सीटों में से चार चार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (निचले सदन) के लिए हैं। एक हाउस ऑफ नेशनैलिटीज (ऊपरी सदन) और आठ राज्य या क्षेत्र के संसद के लिए हैं।
62 उम्मीदवारों में से 13 को सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने सभी सीटों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए नामित किया है जबकि पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) द्वारा 10 और बाकी अन्य पार्टियों द्वारा नामित किए गए हैं। उपचुनाव में 900,000 से अधिक मतदाता मतदान कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



