पोप फ्रांसिस ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने कई अवधारणाओं को चुनौती दी है। पोप ने पंद्रह नवंबर को मनाए जाने वाले चौथे विश्व गरीब दिवस के लिए अपने संदेश में कहा, ‘‘हम खुद को अभागा और कम स्व-सक्षम महसूस करते हैं क्योंकि हमें अपनी सीमाओं और स्वतंत्रता की सीमा के बारे में पता चल गया है।’’
उन्होंने कहा कि प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने के अवसर के साथ ही नौकरियां जाने से ‘‘अचानक से क्षितिज में हमारी आंखें खुल गई हैं कि हमने चीजों को काफी हल्के में लिया है और लॉकडाउन की अवधि ने अनेक लोगों को सादगी के महत्व की पुन: खोज करने का अवसर दिया है।’’
पोप ने कहा कि महामारी ने ‘‘हमें गरीबों का ध्यान रखने तथा उनकी मदद करने को लेकर और अधिक सजग किया है।’’ उन्होंने कहा कि महामारी ने कई अवधारणओं को चुनौती दी है।


Download Android App
Download iOS App



