ब्रासीलिया : ब्राजील की पॉपुलर सोशलिस्ट पार्टी (पीपीएस) ने राष्ट्रपति मिशेल टेमर के गठबंधन से अलग होने की घोषणा की है। श्री टेमर पर देश के सबसे बड़े घोटाले की न्यायिक सुनवाई के दौरान बाधा डालने के आरोप हैं। उन पर आरोप लगने के बाद सहयोगी दलों के बीच ऐसी ही खलबली मचने की संभावना पहले ही व्यक्त की जा रही थी।
पार्टी ने एक बयान में कहा कि संस्कृति मंत्री रॉबर्टो फ़्रायर ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था जबकि टेमर कैबिनेट के सदस्य और रक्षा मंत्री राउल जुंगमन्न को देश में संकट और अनिश्चितता के समय सुरक्षा की खातिर बनाये रखा जाएगा।
इस बीच श्री टेमेर ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार में शामिल होने संबंधी आरोपों का खंडन करते हुए कल कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। श्री टेमर पर आरोप हैं कि उन्होंने देश के एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के गवाह को चुप कराने के लिये किये गये रिश्वत के भुगतान को छिपाने का प्रयास किया है। उन पर इन आरोपों के बाद उनकी एक वर्ष की गठबंधन सरकार के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि श्री टेमर ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही मामले से संबंधित जांच में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



