अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिकी चुनाव में रूस की कथित भूमिका की जांच के संदर्भ में पूछताछ के लिए तैयार हैं। बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि उन्हें दो से तीन सप्ताह में न्याय विभाग के विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर द्वारा पूछताछ किए जाने उम्मीद है।
ट्रंप ने कहा, ‘मैं जितना जल्दी संभव हो सके, ऐसा करना चाहूंगा।’ अमेरिकी चुनाव में रूसी जांच को ‘विच हंट’ और ‘हॉक्स’ करार दे चुके ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि मुलर इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकते हैं।
ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में कहा कि वह शीर्ष जांचकर्ता द्वारा सवाल पूछे जाने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी भी प्रकार की कोई मिलीभगत नहीं हुई या कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं किया गया।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


