मास्को : रूस की एक अदालत ने एक ब्लॉगर द्वारा चर्च में ‘पोकेमोन गो’ खेलने पर साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई है, लेकिन सजा को निलंबित रखा है। ब्लॉगर ने चर्च में ‘पोकेमोन गो’ खेलने संबंधी एक वीडियो स्वयं पोस्ट किया था। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, येकतेरिनबर्ग शहर की अदालत ने 22 वर्षीय रूसलन सोकोलोव्स्की को धर्म के अनुयायियों का अनादर करने और नफरत फैलाने का दोषी पाया गया है। स्वयं पर फिल्माए गए इस वीडियो में वह जार निकोलस द्वितीय की याद में बने आर्थोडॉक्स चर्च की इमारत में ‘पोकेमोन गो’ खेलता दिख रहा है। वीडियो में सोकोलोव्स्की चर्च के अंदर जाने से पहले यह कहते दिखाई दे रहा है कि गिरफ्तार होने का खतरा पूरी तरह से बकवास है। इसमें वह कह रहा है, यदि आप चर्च के अंदर अपने स्मार्टफोन के साथ जा रहे हैं तब भला इससे कौन अपमानित हो सकता है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



