यूक्रेन के साथ रूस की लड़ाई अभी भी जारी है, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से हालात अब तक रूस के पक्ष में नहीं दिख रहे है। ऐसे में रूस की तरफ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिमी देशों ने इसे तीसरे विश्वयुद्ध से पहले ही आहत करार दिया है। उधर, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन जंग में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर रही है।
यूक्रेन के सैनिक रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं
रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग का मैदान किसी विश्व युद्ध से कम नहीं है। पहले जहां यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों के आगे कमतर नजर आ रही थी लेकिन अब यूक्रेन के सैनिक रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खारकीव के गवर्नर ने दावा किया है कि खारकीव में यूक्रेनियों ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया और कब्जा कर लिया है। ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आई है।
ऐसी स्थिति में नाटो देश और रूस आमने-सामने हो जाएंगे
रूसी मीडिया की मानें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। रूस की सबसे बड़ी ताकत परमाणु हथियार समझी जाती है। अगर पुतिन न्यूक्लियर अटैक करते हैं तो तीसरे वर्ल्ड वॉर की आहट हो सकती है। ऐसी स्थिति में नाटो देश और रूस आमने-सामने हो जाएंगे।
उधर, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन जंग में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर रही है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि रूस अब मामले को गंभीरता से ले रहा है। पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री और ‘मिलिट्री जनरल स्टाफ’ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को ‘‘युद्ध संबंधी दायित्व के लिए तैयार रखा जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



