रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को जापान के अपने समकक्ष तोरो कोनो से फोन पर बात कर क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर चर्चा की।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ”दोनों रक्षा मंत्रियों ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।”
मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि क्या उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की है।


Download Android App
Download iOS App



