रमजान के अवसर पर कुवैत में भारतीय दूतावास शुक्रवार को बंद, शेड्यूल जारी कर दी जानकारी

Ramadan Kuwait Indian Embassy Closed

Ramadan Kuwait Indian Embassy Closed: मिडिल ईस्ट में ताजा संघर्ष वाले हालात के बीच कुवैत में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है और एंबेसी के वर्किंग समय को लेकर जानकारी साझा की है। दूतावास ने अपने चारों यूनिट के पते साझा कर जानकारी दी है कि एंबेसी की सेवाएं रमजान की वजह से शुक्रवार को बंद रहेंगी।

भारत के कुवैत दूतावास लोकेशन्स

भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत की कौन-कौन सी एंबेसी हैं। पहला, कुवैत सिटी: तीसरा फ्लोर, अल जवाहरा टावर (इंडिगो एयरलाइंस वाली ही बिल्डिंग), अली अल सलेम स्ट्रीट; दूसरा, जलीब अल शौयाख: एम फ्लोर, नेस्टो हाइपरमार्केट बिल्डिंग (ओल्ड ऑलिव हाइपरमार्केट); तीसरा, फहहील: अल अनौद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एम फ्लोर, मक्का स्ट्रीट और चौथा जहरा: अल खलीफा बिल्डिंग, बिल्डिंग नंबर 27, दूसरा फ्लोर, ऑफिस नंबर 3 और 14, ब्लॉक 93 है।

दूतावास ने दी जानकारी

दूतावास ने कहा है कि इमरजेंसी या किसी सवाल के लिए दूतावास से हेल्पलाइन +965 6550 1946 पर कॉल करके या “कम्युनिटीडॉटकुवैतडॉटजीओवीडॉटइन” पर ईमेल भेजकर संपर्क किया जा सकता है। कुवैत के बिजली मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन से निकले मलबे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर गिरने के बाद कुवैत में छह बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद हो गईं। इस घटना के बावजूद अधिकारियों ने कहा कि पूरे देश में बिजली और पानी की सप्लाई स्थिर बनी हुई है।

इटली के रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?

दूसरी तरफ, इटली के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कुर्द इलाके के एरबिल में इटली के सैन्य बेस पर रात में एक मिसाइल से हमला हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एरबिल में हमारे बेस पर मिसाइल से हमला हुआ। इटली के किसी भी सैनिक को कोई हताहत या चोट नहीं आई है। वे सभी ठीक हैं।” मंत्रालय ने आगे कहा कि घटना के बाद रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो सीनियर मिलिट्री कमांडरों के संपर्क में रहे।

एक अलग बयान में विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा कि हमले के दौरान सैनिकों ने एक बंकर में शरण ली और पुष्टि की कि सभी ठीक और सुरक्षित हैं। इटली ने अभी एरबिल में लगभग 300 सैनिक तैनात किए हैं, जहां वे कुर्द सुरक्षा बलों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।