Men With Coconut Train Viral Video: आजकल रोज सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये तो समझ आ गया है कि मेल ईगो कितना बड़ा होता है। इस वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स नामुमकीन चीज को भी मुमकीन कर सकता है। दरअसल, ट्रेन की खिड़की में बंदे का नारियल फंस गया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे उस नारियल को निकालना तो दूर बल्कि ऐसा सोचना भी मूर्खता है। आइए देखते हैं, आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है। जिस वजह से लोग इस वीडियो को इतना वायरल कर रहे हैं।
खिड़की में फंसे नारियल को निकालने लगा शख्स
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के अंदर अपनी सीट पर बैठा है। उसके दोनों हाथ ट्रेन के बाहर खिड़की में फंसे नारियल को पकड़े हुए हैं। वह अपनी पूरी ताकत के साथ उसे अंदर खींचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा है। उसकी बार-बार की कोशिश कोई रंग नहीं ला रही है। यह देखकर बगल में बैठी महिला उस पर हंसने लगती है। बस यही बात उस शख्स के मेल ईगो को छूकर निकल जाती है। फिर तो उस बंदे ने नारियल को निकालने में अपनी जान झोंक दी।
अंत में भाई ने पूरे कपल समाज की लाज रख दी।🔥😂 pic.twitter.com/26lckBnZUN
— Jitu Rajoriya (@jitu_rajoriya) March 10, 2026
इस बार की कोशिश के लिए सबसे पहले वह अपने गले पर रख शॉल और सिर में पहनी टोपी को नीचे उतारकर फेंक देता है। इसके बाद वह दम लगा के खिड़की के बाहर फंसे नारियल को अंदर की तरफ खींचता है और दो-चार झटकों में अगले ही पल नारियल ट्रेन की खिड़की से अंदर चला आता है। अंत में वह उस महिला को नारियल अंदर खींचकर दिखा देता है और उसे नारियल पानी पीने को दे देता है। चलती ट्रेन में ऐसा करना इस शख्स के लिए भारी भी पड़ सकता था।
सोशल मीडिया पर देखें वीडियो
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्स प्लेटफॉर्म पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं, तो इस वीडियो को @jitu_rajoriya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3400 लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग इस वीडियो का काफी मजाक भी बना रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इस भाई ने तो अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरे ने लिखा, “भाई को देख सन ऑफ सरदार की याद आ गई।”


Download Android App
Download iOS App




