पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रमीज राजा की जगह नजम सेठी को पीसीबी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। रमीज राजा साल 2021 में PCB के चीफ बने थे। नजम सेठी पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ कुर्सी संभाल चुके हैं।
रमीज राजा की हुई छुट्टी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने और मौजूदा रमीज राजा को हटाने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय नियुक्ति से संबंधित जल्दी ही अधिसूचना जारी करेगा।
पिछले साल बने थे अध्यक्ष
जब इमरान खान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीती, तो नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और 1992 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रमीज राजा को पिछले वर्ष सितंबर में 3 साल की अवधि के लिए सर्वसम्मति से PCB का 36वां अध्यक्ष चुना गया था।
नजम सेठी 2018 में पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटे थे जब इमरान खान प्रधानमंत्री बने थे लेकिन उनके इमरान के साथ खराब संबंधों के कारण उन्हें अपने पद से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। सेठी ने 2013 और 2014 में भी पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।
भारत के खिलाफ की थी बयानबाजी
एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। तब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया जाएगा। लेकिन इसके बाद रमीज राजा ने धमकी भरे अंदाज में बयान दिया था कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान एशिया कप खेलने नहीं आती है, तो पाकिस्तान भी वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएगा। लेकिन अब रमीज राजा खुद अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



