बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी सैन्य बलों को उनकी संघर्ष क्षमताओं और युद्ध की तैयारी को सुधारने के निर्देश दिए हैं। एक आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में आज यह बात कही गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख शी ने सीएमसी के संयुक्त सैन्य कमान का निरीक्षण करने के दौरान यह टिप्पणी की।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शी का बयान दिखाया जिसमें उन्होंने कहा, सैन्य बलों को लड़ने और युद्ध में जीतने के लिए तैयार करने के लिए सीएमएसी को उनका नेतृत्व करना चाहिए और पार्टी और लोगों द्वारा सौंपे गए नए युग के मिशन और कायो’ का भार उठाना चाहिए। यह दूसरी बार है जब शी ने सैन्य बलों की भूमिका पर प्रकाश डाला है। सीएमसी 23 लाख सैनिकों वाली विश्व की सबसे बड़ सेना पीएलए की शीर्षस्थ कमान है।


Download Android App
Download iOS App



