BREAKING: रूस में सेना का विमान क्रैश, 7 लोग थे सवार; मचा हड़कंप

Summary :

Russia Army Plane Crash: दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप, An-22, रूस के इवानोवो इलाके में क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री का था और इसमें सात क्रू मेंबर सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, और एक्सीडेंट का कारण साफ नहीं है। An-22 भारी सामान और सैनिकों को ले जाने में सक्षम है। रूस के इवानोवो क्षेत्र में An-22 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विमान रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री का था. इसमें चालक दल के 7 सदस्य सवार थे. हादसा इवानोवो के फुरमानोव्स्की जिले में हुआ, जो मॉस्को से 321 किमी उत्तर पूर्व में है.…

Russia Army Plane Crash: दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप, An-22, रूस के इवानोवो इलाके में क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री का था और इसमें सात क्रू मेंबर सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, और एक्सीडेंट का कारण साफ नहीं है। An-22 भारी सामान और सैनिकों को ले जाने में सक्षम है।

रूस के इवानोवो क्षेत्र में An-22 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विमान रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री का था. इसमें चालक दल के 7 सदस्य सवार थे. हादसा इवानोवो के फुरमानोव्स्की जिले में हुआ, जो मॉस्को से 321 किमी उत्तर पूर्व में है. दुर्घटनास्थल पर इमरजेंसी सर्विस की टीम भेजी गई है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. न ही हादसे की वजह पता चल पाई है.

Russia Army Plane Crash: An-22 दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप विमान

Russia Plane Crash
Russia Plane Crash

An-22 दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप विमान है. टर्बोप्रॉप विमान ईंधन बचाते हैं, भारी वजन उठा सकते हैं और ज्यादातर डोमेस्टिक फ्लाइट, कार्गो और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल होते हैं. ATR-72 और Dash-8 भी टर्बोप्रॉप विमान हैं. An-22 विमान को 1960 के दशक में कीव में ओ. के. एंतोनोव एरोनॉटिकल साइंटिफिक एंड टेक्निकल कॉम्प्लेक्स ने बनाया था. यह विमान 60 टन तक माल, 290 सैनिक या 150 पैरा-ट्रूपर्स ले जा सकता है.

Airplane Crash: विमान दुर्घटनाग्रस्त

Russia Plane Crash
Russia Plane Crash

इससे पहले 4 सितंबर को रियाजान क्षेत्र में X-32 बेकास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह हल्का विमान अलेक्जेंडर नेवस्की जिले में हादसे का शिकार हुआ था. जिसमें पायलट की मौत हो गई थी. नवंबर 2025 में रूसी एयरफोर्स का Su-30 लड़ाकू विमान भी करेेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 2 पायलटों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में दशकों बाद लगे 728 टावर, नक्सलवाद से निपटने में हो रहे मददगार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।