‘राजकोट जेल में मुझे किसानों से मिलने नहीं दिया…’, भाजपा पर बरसे केजरीवाल

Summary :

Kejriwal Gujarat visit: गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें मंगलवार को राजकोट जेल में बंद किसानों से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले से आवेदन किया था, फिर भी अनुमति नहीं मिली। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में किसानों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है। प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि उनसे ऐसे व्यवहार किया गया जैसे वह कोई अपराधी हों। उन्होंने कहा कि जेल में बंद किसान कोई…

Kejriwal Gujarat visit: गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें मंगलवार को राजकोट जेल में बंद किसानों से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले से आवेदन किया था, फिर भी अनुमति नहीं मिली। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में किसानों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है।

प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि उनसे ऐसे व्यवहार किया गया जैसे वह कोई अपराधी हों। उन्होंने कहा कि जेल में बंद किसान कोई अपराधी नहीं हैं, वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने अंग्रेज़ों के दौर का उदाहरण देकर कहा कि तब भी भगत सिंह से मिलने पर रोक नहीं लगाई गई थी।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

Kejriwal Gujarat visit: हड़दड़ घटना का ज़िक्र

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात एक कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को बीज और खाद समय पर नहीं मिलती। फसल का उचित दाम नहीं मिलता। कई जगह बिचौलिये किसानों को कम पैसे देते हैं। उन्होंने दो महीने पहले हड़दड़ में हुए किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, आंसू गैस छोड़ी और कई निर्दोष किसानों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 88 किसानों पर मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कई अभी भी जेल में बंद हैं।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

Arvind Kejriwal News: युवाओं में बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा

केजरीवाल ने दावा किया कि जमानत पर बाहर आए किसानों के परिवारों ने बताया कि गिरफ्तार किसानों को 24 घंटे तक पानी और खाना नहीं दिया गया और उन्हें पीटा गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का मनोबल तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि गुजरात का युवा भी परेशान है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होते हैं। बच्चे कर्ज लेकर पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होने से वे निराश हो रहे हैं। पेपर लीक कराने वाले भी भाजपा के ही लोग हैं। पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

ड्रग्स की समस्या पर हमला

केजरीवाल ने कहा कि पूरे गुजरात में नशे का व्यापार बढ़ रहा है और युवाओं को जानबूझकर नशे की लत लगाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार राज्य को बर्बाद कर रही है और उसके दिन अब खत्म होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया, उनके गांव वालों ने एकजुट होकर उनके खेत जोते और फसल बोई। उन्होंने इसे सरकारी दमन के खिलाफ जनता की एकता बताया।

गुजरात में बदलाव का दावा

केजरीवाल का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से गुजरात में भाजपा शासन के बावजूद लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के साथ मिली हुई हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी ही असली विकल्प है। उन्होंने दावा किया कि गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी सहित कई आप नेता लोगों की उम्मीद बने हुए हैं। जबकि भाजपा और कांग्रेस में ऐसा कोई नेता नहीं है, जिस पर जनता विश्वास कर सके।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

गुजरात की जनता से अपील

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात को बचाना जनता के हाथ में है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे भाजपा के डर से बाहर आएं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो साल बाद अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 24 घंटे के भीतर किसानों और आम लोगों पर दर्ज सभी “झूठे मामले” वापस ले लिए जाएंगे और दोषी मंत्रियों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा, BJP का दमन सह चुके किसानों से की मुलाकात, जानें क्या कहा?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।