रूसी बलों ने पूर्वी लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के बचे आखिरी गढ़ लिसिचांस्क शहर और उसके आसपास के इलाकों पर कब्जा करने के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। गवर्नर ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेनी लड़ाके हफ्तों से इस शहर को रूसी कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पड़ोसी सिविएरोडोनेत्स्क क्षेत्र लगभग एक हफ्ते पहले ही रूस के कब्जे में जा चुका है।
टेलीग्राम मैसेज ऐप के जरिये बयान में कहा
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके बलों ने हाल के दिनों में लिसिचांस्क के बाहरी इलाके स्थित तेलशोधन कारखाने पर कब्जा कर लिया है। लेकिन लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने शुक्रवार को दावा किया कि लड़ाई जारी है।उन्होंने टेलीग्राम मैसेज ऐप के जरिये बयान में कहा, ‘‘पिछले दिन से आक्रमक सेना चारों ओर से और उपलब्ध सभी हथियारों से गोलाबारी कर रही है।’’
राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए कार्य करेगी
रूस समर्थक अलगाववादियों का दोनों प्रांतों के हिस्सों पर वर्ष 2014 से ही कब्जा है और मॉस्को ने लुहांस्क और दोनेत्स्क को संप्रभु गणराज्यों के तौर पर मान्यता दी है।सीरिया की सरकार ने भी बुधवार को कहा कि वह इन दो इलाकों को ‘‘स्वतंत्र और संप्रभु’’ क्षेत्र के तौर पर मान्यता देगी और राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए कार्य करेगी।


Download Android App
Download iOS App



