रूस ने गुरुवार को कहा कि वह अपने क्षतिग्रस्त प्रमुख जहाज को वापस बंदरगाह तक ले जाने के प्रयास कर रहा है। मोस्कवा नामक जहाज रूस की नौसेना के काला सागर बेड़ का हिस्सा था। यूक्रेन ने दावा किया कि उसने इसे जहाज पर मिसाइल से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। पर रूस का कहना है कि जहाज पर गोला-बारूद के विस्फोट होने से यह क्षतिग्रस्त हुआ हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आज संवाददाता सम्मेलन के दौरान मॉस्को भविष्य को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।
श्री पेसकोव ने कहा, ‘‘यह रक्षा मंत्रालय के लिए एक विषय है, मैं कुछ नहीं कह सकता।’’ रूस ने कहा कि उसके काला सागर स्थित फ्लैगशिप से चलाक दल को निकाल लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



