रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को चार महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अभी भी पुतिन के सेना यूक्रेन के कई हिस्सों पर हमले कर रही है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के एक मॉल पर मिसाइल से किया है। हमले के बाद मॉल में आग लग गई। बता दें कि, इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक घायल है।
मॉल में मौजूद थे एक हजार लोग
बता दें कि, जब रूस की सेना ने मॉल पर हमला किया उसे समय वहां करीब एक हजार लोग मौजूद थे। मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, सौभाग्य से जहां तक हम जानते हैं, उस समय बहुत से लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन अंदर भी काफी लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ विजिटर भी थे।

कई देशों ने की हमले की निंदा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में इस हमले को यूरोपीय इतिहास के सबसे उग्र आतंकवादी हमलों में से एक बताया है। बता दें कि, रूस ने यह हमला उस समय किया है जब जर्मनी में एक शिखर सम्मलेन में G-7 के नेता मुलाकात कर रहे थे। इस हमले की कई देशों ने निंदा की है।

Download Android App
Download iOS App