रूस की अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगायी पाबंदी

Summary :

रूस की राजधानी मास्क की टावर्सकोय जिला अदालत ने सोमवार को रूस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सुनाया।

रूस की राजधानी मास्क की टावर्सकोय जिला अदालत ने सोमवार को रूस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सुनाया। अदालत ने इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पाबंदी उग्रवाद को बढ़वा देने को लेकर लगायी है। अदालत ने प्रतिबंध को तुरंत लागू करने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया कि मेटा की गतिविधियों पर प्रतिबंध  व्हाट्सएप व मैसेंजर  पर लागू नहीं होगा।
आपको बता दे कि रूस -यूक्रेन के युध्द के बीच रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए दुनिया की बड़ी कंपनिया उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रही हैं।  अब से पहले एलन मस्क भी रूस के खिलाफ जाकर उस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।  हालांकि लगातार लगते प्रतिबंध के चलते अब रूस आर्थिक रूप कमजोर होता नजर आ रहा हैं।  लेकिन रूस युध्द में अपने कदम पीछे हटाने के लिए राजी नही है्ं।  
 

Desk Team