रूस और युक्रेन का युद्द लगातार जारी है। और इस युद्द को लगभग डेढ़ साल होने वाले हैं। इस बीच जहां रूस की सेना लगातार यूक्रेन में अपने हमलों को तेज कर रही है, तो वहीं यूक्रेनी की सेना भी अब इसपर पलटवार करते दिख रही है। जहां कुछ दिनों पहले ही रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन के कुछ ड्रोन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास तक पहुंच गए। इस बीच अब एक बार फिर रूस के रक्षा मंत्रालय के पास ड्रोन्स के कुछ टुकड़े पाए गए हैं, जिससे मॉस्को में हलचल मच गई है।
ड्रोन्स को मॉस्को के आसमान में मार गिराया गया
इस हमले को लेकर रूस का कहना है कि सोमवार सुबह यूक्रेन के दो ड्रोन्स को मॉस्को के आसमान में मार गिराया गया। जिसके बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कीव ने मॉस्को में ड्रोन्स के जरिए आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, इन हमलों को रोक लिया गया। दोनों यूक्रेनी ड्रोनों को कुचल दिया गया। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, मॉस्को के मेयर ने बताया कि हमला सोमवार 4 बजे हुआ। उ
हमले वाली जगहों का एक वीडियो पोस्ट किया
इस बीच रूस की एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने हमले वाली जगहों का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक बड़ी इमारत टूटी देखी जा सकती है। इनमें से एक मंत्रालय के करीब शहर के केंद्र में जा गिरा। यूक्रेन ने एक दिन पहले ही ओडेशा स्थित काला सागर बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले का बदला लेने की बात भी कही थी। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, ड्रोन्स के यह टुकड़े मॉस्को की कोम्सोमोल्स्की एवेन्यू से बरामद किए गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह ड्रोन्स पहले से इस हालत में मिले हैं या इन्हें मार गिराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है। बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मॉस्को के रहने वाले कुछ लोगों ने धमाकों की आवाजें भी सुनी थीं। गौरतलब है कि कोमसोमोल्स्की एवेन्यू रूस के केंद्रीय प्रशासनिक जिले के करीब है, जहां से रूस का रक्षा मंत्रालय भी काफी नजदीक है।
ड्रोन से हमला करने की कोशिश
इससे पहले इसी साल मई में रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए उनके आवास पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया था और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी। रूस की तरफ से पूरी घटना का ब्योरा देते हुए कहा गया था कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोन्स को मार गिराया गया। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।


Download Android App
Download iOS App



