SCO Summit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत की - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

SCO Summit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की हिमायत की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की हिमायत की।
यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से अलग मोदी और पुतिन के बीच हुई एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास और प्राचीन संस्कृति रूसी लोगों के लिए पारंपरिक रूप से बहुत रूचि का विषय रही है।
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन को उद्धृत करते हुए कहा कि इस पृष्ठभूमि में ‘‘हम वीजा मुक्त पर्यटन यात्रा के सिलसिले में एक समझौते पर वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रस्ताव करते हैं।
वार्ता के दौरान, मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि मास्को और नयी दिल्ली कई दशकों से एकजुट रहे हैं और उन्होंने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में सहायता करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।