Adani Share: अडानी फिर दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। अडानी ने एक बार फिर मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अडानी वन एक ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को टिकट बुक करने, उड़ान की स्थिति की जांच करने, लाउंज तक पहुंचने, शुल्क-मुक्त उत्पादों की खरीदारी करने, कैब लेने और पार्किंग का लाभ उठाने आदि में मदद करता है।
अडानी ने रखा क्रेडिट कार्ड मार्केट में पैर
विभिन्न कारोबार क्षेत्रों से जुड़े अडानी समूह ने वित्तीय क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। अडानी कंपनी ने सोमवार को ICICI बैंक के साथ मिलकर ‘को-ब्रांडेड’ क्रेडिट कार्ड जारी करने की घोषणा की। अडानी वन और ICICI बैंक ने वीजा के साथ मिलकर हवाई अड्डे से जुड़े लाभों के साथ देश का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है।
कंपनी ने बताए क्रेडिट कार्ड के लाभ
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘कार्ड में कई लाभ दिये गये हैं। इसे कार्डधारकों के उनके हवाई अड्डे तथा यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह अडानी वन ऐप जैसे अडाणी समूह के उपभोक्ता परिवेश से जुड़ी इकाइयों में खर्च पर 7% तक ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ देता है। अडानी वन ऐप के जरिये उड़ान, होटल, ट्रेन, बस और कैब, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी बिल भुगतान आदि सेवाएं ली जा सकती हैं।’’
अडानी समूह ने दिसंबर, 2022 में, कंपनी की डिजिटल पहल को आगे बढ़ाते हुए अडानी वन ऐप शुरू किया। कार्ड यूजर को शुल्क मुक्त दुकानों पर खरीदारी और हवाई अड्डों पर खाने और पेय पदार्थों से जुड़े खर्चों पर छूट जैसे लाभ भी मिलते हैं। साथ ही किराने का सामान, बिजली बिल भुगतान आदि पर ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ जैसे लाभ मिलते हैं।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





