रूस की सेना ने डोनबास क्षेत्र के लिए लड़ाई शुरू कर दी है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव करेगा। ये जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में दी। यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा, अब हम कह सकते हैं कि रूसी सैनिकों ने डोनबास के लिए लड़ाई शुरू कर दी है, जिसके लिए वे लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पूरी रूसी सेना अब इस हमले पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां कितने रूसी सैनिक हैं, हम लड़ेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में रूसी सेना जानबूझकर हमला करने की कोशिश कर रही है, जिससे देश की रक्षा प्रणाली कमजोर हो सके।


Download Android App
Download iOS App



