यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में हवाई हमले, 17 की मौत

Summary :

हौती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा ने इन हवाई हमलों की जानकारी दी लेकिन सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

यमन के युद्धग्रस्त तटीय शहर हुदयदाह से भागे 17 यात्री शनिवार को हवाई हमलों में मारे गए। सुरक्षा नाके के पास सऊदी अरब के नेतृत्व मं गठबंधन सेना द्वारा दो बसों पर किए गए हवाई हमलों में इनकी मौत हो गई। ये हवाई हमले मसबराह में बसों पर किए गए। एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया,

‘मरने वालों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं।’ उन्होंने कहा कि 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हौती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा ने इन हवाई हमलों की जानकारी दी लेकिन सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Desk Team