#MeToo मामलों की रिपोर्ट के लिए डीसीडब्ल्यू ने अलग ईमेल आईडी शुरू किया

Summary :

दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि डीसीडब्ल्यू ने शिकायतों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी metoodcw@gmail.com शुरू किया है।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने ‘मी टू अभियान’ के तहत यौन उत्पीड़न मामलों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी शुरू किया है। दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि डीसीडब्ल्यू ने शिकायतों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी metoodcw@gmail.com शुरू किया है।

इस संदर्भ में किसी भी तरह की सहायता के लिये कोई भी 181 नंबर पर फोन कर सकता है। इसके अनुसार आयोग ने ‘मी टू अभियान’ की महिलाओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं महिला आयोगों में यौन अपराध की घटनाओं की रिपोर्ट करें। इसके अनुसार, ”इस रिपोर्टिंग से यौन उत्पीड़न के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का रास्ता तैयार होगा जिसे बहुत पहले कर लेना चाहिए था।”

भारत में मी टू अभियान की शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों से हुई। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। केन्द्रीय मंत्री एम. जे. अकबर पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का उदाहरण देते हुए डीसीडब्ल्यू ने दावा किया, ”उन्हें उनकी करतूतों के लिये कुछ भुगतना नहीं पड़ा, जबकि जिन महिलाओं और लड़कियों को उन्होंने अपना शिकार बनाया वे अब भी न्याय का इंतजार कर रही हैं।”

#MeToo : एमजे अकबर बोले – मेरे खिलाफ लगाये गए आरोप झूठे और मनगढंत

Desk Team